![]()
कार चालक संघ की बैठक सोमवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में संघ की अध्यक्ष विद्या बड़ाईक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी विश्वकर्मा पूजा को टैक्सी स्टैंड में धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई।आयोजन के लिए प्रत्येक कार चालक से सहयोग राशि लेने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संघ को मजबूत एवं संगठित बनाने के साथ वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। चालकों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने,वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने,वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि चालक की जिम्मेदारी यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के साथ सड़क पर स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। विश्वकर्मा पूजा के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष कुंज बिहारी सिंह,उपाध्यक्ष संजय प्रसाद,संदीप नायक,बालेश्वर मेहर,लिबियन जोजो एवं सुनील बड़ाईक,सचिव कृष्णा मेहर,उप सचिव विकास साहू एवं मोहम्मद शमशेर खान,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार राम तथा सह कोषाध्यक्ष विश्वनाथ बड़ाईक बनाए गए।मुख्य संरक्षक रामाधार गोप, प्रधान संरक्षक राजेंद्र साहू तथा संरक्षक अनिल गुप्ता,पृथ्वीराज चौहान,आजम खान एवं संजय प्रसाद को बनाया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राजेश बड़ाईक एवं विनोद बड़ाईक को दी गई। आयोजन समिति में व्यवस्थापक के रूप में दिनेश प्रधान,संदीप सिंह,रमेश प्रधान,नीरज एक्का,राजेंद्र सिंह,विनोद साहू,करण साहू एवं विजय बड़ाईक को शामिल किया गया। बैठक में विनोद बड़ाईक,प्रदीप कुमार राम,विकास साहू, संदीप कुमार नायक, दिनेश प्रधान, संजय प्रसाद, विनोद कुमार साहू, विश्वनाथ बड़ाईक, बालेश्वर मेहर, रविंद्र नाथ मिश्रा, लिबियन जोजो, शमशेर खान, सुकेश बिलुंग, सुनील बड़ाईक, संदीप सिंह, रामाधार गोप, राजेंद्र सिंह, कुंज बिहारी सिंह, नीरज एक्का, रामेश्वर प्रधान, विद्या बड़ाईक, सुधीर साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कार चालक संघ की बैठक में संगठन की मजबूती और चालक सुरक्षा पर जोर
