Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चलते हाइवा का चक्का निकल किसान से टकराया, मौत:तेज रफ्तार हाइवा से निकल गया था एक चक्का; चालक फरार, वाहन जब्त


पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुईडा गांव में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय किसान गुरुचरण चातोम्बा की मौत हो गई। चलते हाइवा का चक्का अचानक निकलकर उनसे टकरा गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे गुरुचरण चातोम्बा रोज की तरह शौच कर घर लौट रहे थे। जब वे कुईडा फुटबॉल मैदान के पास पहुंचे, तभी वहां से गुजर रहे एक हाइवा का एक चक्का अचानक निकल गया। तेज रफ्तार से लुढ़कता हुआ चक्का सीधे गुरुचरण चातोम्बा से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles