Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रानीगंज पशु अस्पताल के गोदाम में आग लगी:अररिया में दवाइयां, सिरिंज और उपकरण जलकर राख


अररिया जिले के रानीगंज पशु अस्पताल के गोदाम में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। बुधवार को इस अस्पताल के गोदाम में लगी आग से पशु चिकित्सा से संबंधित दवाइयां, सिरिंज, सुइयां और अन्य आवश्यक सामग्री जलकर राख हो गईं। अगलगी की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठते देखी थीं। सूचना के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वित्तीय नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका पशु अस्पताल के कर्मी विष्णु कुमार ने बताया कि गोदाम में पशुओं की पुरानी दवाइयां, सिरिंज, वैक्सिंग, नीडल सहित कई जरूरी चिकित्सीय सामग्री और कागजात सुरक्षित रखे गए थे। ये सभी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए। अगलगी की घटना में हुए वित्तीय नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। अस्पताल के कर्मियों ने आशंका जताई है कि यह घटना नशेड़ियों द्वारा की गई है। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार पुलिस प्रशासन को शिकायत भी की गई कर्मियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार पुलिस प्रशासन को शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों का आना-जाना जारी है। नशेड़ियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस को कई बार आवेदन भी दिए गए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बीच, रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सक द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद ही जांच कर आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles