Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सीवान में बंद पोल्ट्री फार्म में युवक का शव मिला:सिर-गर्दन पर वार, सुबह थावे से सवारी लेकर आया था; स्कॉर्पियो बरामद


सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुई पनिसरा स्थित स्व. रमेश मिश्रा के बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुनसान पड़े फार्म परिसर में शव देख स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 और बड़हरिया थाना पुलिस को सूचना दी। दस्तावेजों के आधार पर मृतक पहचान सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस जांच में मृत युवक की पहचान गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के पठानपट्टी निवासी मो. रफीक के 32 वर्षीय पुत्र अफसर अली के रूप में हुई है। पहचान की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पुष्टि की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। भाड़े की स्कॉर्पियो चलाता था अफसर परिजनों के अनुसार, अफसर अली पेशे से चालक था और भाड़े पर स्कॉर्पियो चलाता था। शनिवार सुबह वह थावे से सवारी लेकर सीवान आया था, लेकिन इसके बाद उसका संपर्क टूट गया। देर शाम उसके शव मिलने की खबर परिजनों को मिली। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसके सिर के पीछे किसी भारी वस्तु से वार किया गया है, जिससे हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सवारियों की जानकारी जुटाने में लगी पुलिस घटनास्थल से अफसर अली की स्कॉर्पियो भी बरामद की गई है। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि जिस सवारी को लेकर वह आया था, उसी ने वारदात को अंजाम दिया हो। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल, अंतिम लोकेशन और संभावित सवारियों की जानकारी जुटाने में लगी है। थाना प्रभारी बोले-सभी पहलुओं की जांच जारी बड़हरिया थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। एफएसएल टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बंद पड़े फार्म में इस तरह शव का मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles