Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टीएमसी के बागी सांसद BJP में होंगे शामिल? जानें क्या है सच

टीएमसी के बागी सांसद BJP में होंगे शामिल? जानें क्या है सच

NCPI BJP Merger: तृणमूल कांग्रेस (TMC) का नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय करने की घोषणा करने वाले टीएमसी के 20 बागी सांसद अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय करेंगे? संसद के मानसून सत्र के दौरान यह चर्चा तेज है कि बागी सांसदों को एनडीए (NDA) के घटक दल के रूप में शामिल करने में आ रही तकनीकी और कानूनी जटिलताओं से बचने के लिए उन्हें सीधे भाजपा में शामिल कराने की रणनीति पर विचार चल रहा है. बागियों का नेतृत्व सांसद सुदीप बनर्जी और काकोली घोष दस्तीदार कर रहीं हैं.

कानूनी अड़चनों और सर्वदलीय बैठक से उपजा विवाद

एनसीपीआई (NCPI) के 20 सांसदों के भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों के कई कारण हैं. आइए, उन कारणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

  • टीएमसी की लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत : तृणमूल कांग्रेस ने बागी सांसदों की सदस्यता की वैधता को चुनौती देते हुए लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा है. टीएमसी का तर्क है कि एनसीपीआई को अभी तक आधिकारिक रूप से स्वतंत्र दल की मान्यता नहीं मिली है.
  • सर्वदलीय बैठक में आमंत्रण पर हंगामा : मानसून सत्र से पहले बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में एनसीपीआई के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था. इसको लेकर टीएमसी समेत अन्य विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया और विरोध स्वरूप वॉकआउट किया था.
  • सीधे भाजपा में विलय का विकल्प : कानूनी दांव-पेच और सांसदों की सदस्यता पर मंडराते खतरे से बचने के लिए अब एनसीपीआई के सभी 20 सांसदों को सीधे भाजपा का सदस्य बनाने की योजना पर मंथन चल रहा है.

ये भी पढ़ें: गुमनाम पार्टी एनसीपीआई कैसे रातोंरात बन गयी 20 सांसदों वाली पार्टी? पढ़ें पूरी कहानी

क्या बोले पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य?

एनसीपीआई के भाजपा में विलय की खबरों और अटकलों पर जब पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि एनसीपीआई के फैसले पर पार्टी के शीर्ष नेता ही आधिकारिक रूप से कुछ कह सकते हैं. मैं केवल भारतीय जनता पार्टी के विषय में बात कर सकता हूं, क्योंकि मैं एनडीए का केंद्रीय नेता नहीं हूं. जहां तक बंगाल का सवाल है, हमने अपने दम पर चुनाव लड़ा है और जीत हासिल की है. हमारा ध्यान पार्टी को मजबूत करने पर केंद्रित है.

ये भी पढ़ें: 75 रुपए वाली गुमनाम पार्टी रातोंरात बनने जा रही है NDA की दूसरी सबसे बड़ी ताकत NCPI का सच जानकर चौंक जायेंगे आप

20 सांसदों के शामिल होने से बढ़ेगी भाजपा की ताकत

एनसीपीआई के 20 सांसद आधिकारिक रूप से यदि भाजपा में शामिल होते हैं, तो यह न केवल लोकसभा में भाजपा का संख्या बल बञॉायेगा, बल्कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की स्थिति मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें: तृणमूल के बागी सांसदों के एनसीपीआई में शामिल होने के बाद संकराईल में पार्टी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles