Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में करंट लगने से 2 लोगों की मौत:खेत में सिंचाई के दौरान किसान को लगा झटका; घर में तार जोड़ते समय युवक की गई जान


भोजपुर जिले में करंट की चपेट में आने से अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना जिले के आयर थाना क्षेत्र के हदियाबाद गांव की है। जहां बुधवार की शाम खेत में सिंचाई करने गए एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह(55) के तौर पर हुई है। परिजन राजकुमार ने बताया कि वह खेत में बोरिंग से सिंचाई कर रहे थे। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल लेकर गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली का तार जोड़ते समय हुआ हादसा दूसरी घटना तरारी थाना क्षेत्र के कपूर डीहरा गांव की है। जहां करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रौशन यादव(18) घर के बाहर बिजली का तार जोड़ रहा था। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को शव सौंप दिया। मृतक जितेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी और दो पुत्र विकास, रूपेश है। जबकि रौशन कुमार अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां कुसुम देवी और छोटा भाई रंजन यादव उर्फ खकू यादव है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles