Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में युवक की डूबने से मौत:दो दोस्तों संग पार कर रहा था नदी, रातभर चला रेस्क्यू, NDRF ने बरामद किया शव


सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के सूर्यपट्टी गांव में बुढ़नद नदी में डूबने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम ने कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव नदी से बरामद किया। मृतक की पहचान सूर्यपट्टी गांव के वार्ड संख्या-11 निवासी नवल किशोर राय के पुत्र मनोज कुमार (18) के रूप में हुई है। बताया गया है कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मनोज अपने दो दोस्तों के साथ डर्वी घाट के पास बुढ़नद नदी पार कर रहा था। गुरुवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया
इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा और नदी की तेज धारा के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुपरी थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण रातभर युवक की तलाश में जुटे रहे। गुरुवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ टीम ने कई घंटे तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया और दोपहर करीब दो बजे युवक का शव बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। नदी-नालों को पार करते समय विशेष सावधानी बरतें
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। पुपरी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने से मौत का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों को पार करते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles