Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीबीएसई क्लस्टर-3 वॉलीबॉल में क्रिसेंट स्कूल चास उप विजेता:उपल​िब्ध . बिहार के कैमूर में 18 से 22 जुलाई तक अयोजित किया गया था टूर्नामेंट


सिटी रिपोर्टर | बोकारो क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-3 वॉलीबॉल टूर्नामेंट के अंडर-17 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकेंड रनर-अप ट्रॉफी के साथ कुल 12 कांस्य पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता बिहार के कैमूर स्थित मानव भारती हेरिटेज स्कूल में 18 से 22 जुलाई तक आयोजित हुई। विद्यालय के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अक्षत गुप्ता ने गुरुवार को विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ खेल शिक्षक, कोच सुनील कुमार गोप व रानी कुमारी को बधाई दी। उन्होंने टीम के अथक प्रयास, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार ठाकुर, पाली प्रभारी निशा झा, शोभा कुमारी, सुनीता सुमन, सोनी पांडेय, निधि जैन, खेल शिक्षक अंजू ठाकुर, रामू गोप, विश्वनाथ गोराईं, स्वप्ना नायक, राजा कुमार आदि ने शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles