Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आओ राजनीति करें: सुरक्षा बढ़े और आनलाइन मार्केटिंग पर अकुंश लगे, Aao-rajneeti-karein Hindi News

‘हिन्दुस्तान’ के अभियान : ‘आओ राजनीति करें’ के तहत शुक्रवार को आयोजित संवाद में व्यापारियों ने खुलकर अपनी बातें रखी। व्यापारियों की नजर में सुरक्षा उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण…

‘हिन्दुस्तान’ के अभियान : ‘आओ राजनीति करें’ के तहत शुक्रवार को आयोजित संवाद में व्यापारियों ने खुलकर अपनी बातें रखी। व्यापारियों की नजर में सुरक्षा उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। व्यापारियों ने चिंता जताई कि आए दिन उन पर हमले हो रहे हैं। गांव-कस्बों में व्यापारी लूट लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर निर्णय लिए जाने चाहिए। व्यापारियों ने दूसरा मुद्दा आनलाइन मार्केटिंग बताया। कहा कि आनलाइन मार्केटिंग पर अंकुश लगेना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होगा तो आने वाले दिनों में छोटे कारोबारी प्रभावित होंगे। छोटे-मोटे रोजगार पाए हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। व्यापारियों के लिए भी पीएफ जैसी स्कीम आनी चाहिए। व्यापारी को भी एक उम्र के बाद अच्छी रकम मिलनी चाहिए। इस दौरान व्यापारियों ने नेता की खूबियां भी गिनाई। कहा कि नेता शिक्षित, इमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और आम-अवाम से जुड़ा होना चाहिए। 

‘हिन्दुस्तान’ के अभियान : ‘आओ राजनीति करें’ के तहत शुक्रवार को आयोजित संवाद में व्यापारियों ने कहा कि सुरक्षा गंभीर मुद्दा है। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर जन प्रतिनिधि और सरकार को गंभीर तथा ठोस कदम उठाने चाहिए। आनलाइन मार्केटिंग पर अंकुश लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होगा तो आने वाले दिनों में छोटे कारोबारी तबाह होंगे और रोजगार पाए हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

संवाद की शुरुआत कमलेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है। आए दिन व्यापारी लूट लिए जा रहे हैं। व्यापारियों की हत्याएं तक कर दी जा रही है। व्यापारी भानुप्रकाश ने कहा कि वर्तमान राजनीति अपने लक्ष्य से भटक रही है। राजनीतिक मुद्दों पर चर्चाएं और बहस करने के बजाए व्यक्तिगत और चारित्रिक दोषारोपण कर रहे हैं। श्रीप्रकाश ‘अनिल’ ने कहा कि व्यापारियों पर हमले रुके इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। व्यापारियों की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। नेता ऐसा चाहिए जो व्यापारियों के बीच से आए-जाए। उनकी समस्याएं सुने और उनका निस्तारण कराए। 

समीर ने कहा कि व्यापारियों को तकनीकी कवच पहनना जरूरी है। शहर और कस्बों में सरकार खुद सीसी कैमरे लगवाए। सरकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए साफ्टेवयर उपलब्ध कराए। अतुल गुप्ता ने बात आगे बढ़ाई। उन्होंने कहा कि व्यापारी टैक्स भरता है। उसकी और उसके परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए। मदनलाल अग्रहरि ने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा के साथ ही असामयिक निधन पर उनके परिवारीजनों को आर्थिक मदद दी जाए। जवाहर कसौधन ने कहा कि व्यापारी समाज का रीढ़ है। व्यापारियों पर हो रहे अपराध रुकने चाहिए। व्यापारियों के हित में काम हो रहे हैं लेकिन उसे और मजबूत करने की जरूरत है। अनिल मौर्य ने कहा कि हम व्यापार करते हैं। सरकार आनलाइन मार्केटिंग को बढ़ावा देकर हमारा कारोबार चौपट करा रही है।

हमारा कारोबार चौपट हो रहा है और हजारों के रोजगार पर संकट बढ़ रहा है। अरण्य ने कहा कि व्यापारियों के लिए फोरम होना चाहिए जहां वह अपनी बात रख सके। अपनी समस्याओं का समाधान करा सके। संतोष ने कहा कि व्यापारियों को सम्मान देने वाला नेता चाहिए। दिनेश मोदी ने कहा कि आनलाइन मार्केटिंग गंभीर समस्या है। इस पर अंकुश लगना चाहिए। संजय ने कहा कि नेता ऐसा चाहिए जो व्यापारियों को सुरक्षा दिलाए। अजय सिंह ने कहा कि व्यापारी हितों में काम करने वाली सरकार चाहिए। यह तभी सम्भव है जब व्यापारियों का सम्मान करने वाला नेता चुनकर जाए। गोपाल वर्मा ने कहा कि सुरक्षा बढ़े। राजनीति में व्यापारियों की भागीदारी बढ़े। व्यापारियों को लाइसेंसी असलहे दिए जाएं और चुनावों में उन्हें जमा न कराया जाए। भोला प्रसाद अग्रहरि ने कहा है कि सुरक्षा बढ़ी है और आगे बेहतर होनी चाहिए। मिथिलेश शाही ने कहा कि सरकार कोई हो सुरक्षा बढ़ाए और सम्मान दे। प्रवीण ने कहा कि नेता लोगों के बीच का चाहिए। 

व्यापारियों ने गिनाए प्रमुख मुद्दे
-सुरक्षा बढ़े
-व्यापारियों के रिटायर होने पर पीएफ जैसी रकम मिले
-व्यापारियों के असामयिक निधन पर उनके परिजनों को आर्थिक मदद मिले
-आनलाइन मार्केटिंग पर अंकुश लगे
-व्यापारियों को गन लाइसेंस दिए जाएं

व्यापारियों ने गिनाए नेता के गुण
-नेता शिक्षित हो
-नेता इमानदार हो
-नेता आम लोगों के बीच रहे
-जनता की समस्याएं सुनने वाला हो
-सद्चरित्र हो

व्यापारियों ने कहा
नेता ऐसा होना चाहिए जो व्यापारियों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दे। साथ ही कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखें जिससे व्यापारी अपनी बात आसानी से प्रशासन के सामने रख सकें।
कमलेश कुमार अग्रवाल, महामंत्री, चैम्बर ऑफ ट्रेडर्स 

नेता ऐसा होना चाहिए जो साफ-सुथरी छवि का हो। जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप न हो। उसके अंदर कोई चारित्रिक दोष न हो। साथ ही सभी को एक समान भाव से देखें।
भानु प्रकाश, 

नेता ऐसा होना चाहिए जो व्यापारियों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहें। व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं पर प्रशासन के माध्यम से अंकुश लगा सके।
श्री प्रकाश सिंह  ‘अनिल’

नेता ऐसा होना चाहिए जो व्यापारियों को तकनीकी रूप से सक्षम बना सके। सरकारी खर्चे पर बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
समीर कुमार

नेता ऐसा होना चाहिए जो व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करा सकें इसके लिए भले ही व्यापारियों से टैक्स के रूप में पैसे लिए जाएं। साथ ही नेता अपने बीच का होना चाहिए जो लोगों की भावनाओं को समझ सके।
अतुल गुप्ता

व्यापारियों को भी ऐसे नेता का चुनाव करना चाहिए जो उनकी बातों को सदन में रख सके साथ ही व्यापारी हित में उनके साथ अनहोनी होने पर परिवार को सहायता दिला सके।
मदन लाल

व्यापारी समाज की रीढ़ की हड्डी होती है साथ ही सरकार और जनता के संवाद का माध्यम होता है इसलिए व्यापारियों की सुरक्षा करने वाले नेता का ही चुनाव करना चाहिए जिससे जनता का कल्याण हो सके।
जवाहर प्रसाद कसौधन

ऑनलाइन बाजार से छोटे व्यापारी नुकसान उठा रहे हैं। नेता ऐसा होना चाहिए जो पूरी तरह से ऑनलाइन बाजार पर प्रतिबंध लगाये। हमारे मुद्दों को सदन में उठा सके।
अनिल मौर्य

इस बार ऐसी सरकार चाहिए जो व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए काम करे। व्यापारियों की बात समझे। छोटे व्यापारियों के लिए नियमों में लचीलापन लाएं।
अजय सिंह

नेता ऐसा होना चाहिए जो व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक सही रूप में पहुंचाए। अक्सर पुलिस द्वारा व्यापारियों को प्रताड़ना दी जाती है। व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले नेता का चुनाव करना चाहिए।
गोपाल वर्मा

नेता हमारे बीच का होना चाहिए। व्यापारी फोरम का गठन होना चाहिए जिससे व्यापारी अपनी समस्याओं को फोरम के माध्यम से सरकार तक पहुंचा सकें। नए व्यापारियों के लिए नियमों में ढील देना चाहिए।
अरण्य सिंह

ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए जो जनता को सम्मान दे। व्यापारियों को सिर्फ वोट बैंक न समझे। उनके सुरक्षा व समानता के हक की लड़ाई लड़े।
संतोष श्रीवास्तव

विदेशी कंपनियों द्वारा ऑनलाइन बाजार पर प्रतिबंध लगाने वाले नेता का चुनाव करना चाहिए। ऑनलाइन मार्केटिंग पर सरकार की मॉनिटरिंग होनी चाहिए जिससे छोटे व्यापारी को नुकसान न उठाना पड़े।
दिनेश मोदी

व्यापारियों की सुरक्षा की बात करने वाले नेता का चुनाव करना चाहिए। ऐसे नेता का चुनाव होना चाहिए जो पुलिस द्वारा व्यापारियों को प्रताड़ित किए जाने पर उनकी आवाज बन सके।
संजय श्रीवास्तव

व्यापारियों को सुरक्षा व सम्मान दिलाने वाले नेता का चुनाव करना चाहिए। व्यापारियों को लोग तवज्जो नहीं देते हैं। व्यापारियों को भी समाज में स्थान मिलना चाहिए। इनका भी प्रतिनिधित्व सदन में होना चाहिए।
मिथिलेश शाही

रोजगार के अवसर सृजित करने वाले नेता का ही चुनाव करना चाहिए। साथ ही ऐसे नेता का चुनाव करना चाहिए जो मजबूत सरकार दे सके जिसमें देश की प्रगति व निर्णय लेने की क्षमता हो।
प्रवीण गुप्ता 

हमारा नेता ऐसा होना चाहिए जो क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठा सके। छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करे। नेता सरल व सुलझा हुआ होना चाहिए।
भोला प्रसाद अग्रवाल

नेता ऐसा होना चाहिए जो निष्पक्ष हो। अपने क्षेत्र का विकास करे। साथ ही जनता की समस्याओं का समाधान करे।
विशाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष, व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा

युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने वाले नेता का चुनाव करना चाहिए। क्षेत्र के मुद्दों को लेकर चलने वाला नेता ही चुना जाना चाहिए।
अनूप किशोर अग्रवाल, अध्यक्ष, चैम्बर ऑफ ट्रेडर्स 

नेता ऐसा हो जो व्यापारियों के हित की बात व निजी विद्यालयों के मनमाने फीस वसूली पर लगाम लगा सके जिससे सभी को समान रूप से शिक्षा मिल सके। 
राजेश निभानी, अध्यक्ष, थोक वस्त्र व्यवसायी वेलफेयर सोसायटी

नेता ऐसा हो जो व्यापारियों के हित की बात व निजी विद्यालयों के मनमाने फीस वसूली पर लगाम लगा सके जिससे सभी को समान रूप से शिक्षा मिल सके। 
राजेश निभानी, अध्यक्ष, थोक वस्त्र व्यवसायी वेलफेयर सोसायटी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles