Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

28 तक व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश:देवघर श्रावणी मेले में वीआईपी, वीवीआईपी दर्शन पर पूरी तरह रहेगी रोक : सुदिव्य कुमार


पर्यटन मंत्री ने श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा की
राजकीय श्रावणी मेला 2026 में इस बार वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने शनिवार को देवघर परिसदन में मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान यह बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अधिकारियों को मेला क्षेत्र के साथ-साथ पूरे देवघर शहर को भव्य रूप से सजाने और संवारने का सख्त निर्देश दिया। पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जा रहा है। समस्या के त्वरित समाधान के लिए मेला क्षेत्र में क्यूआर कोड आधारित फीडबैक सिस्टम तैयार किया गया है। मेला 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। मंत्री ने स्पष्ट हिदायत दी कि श्रद्धालुओं से जुड़ी तमाम व्यवस्थाएं 28 जुलाई तक हर हाल में दुरुस्त कर ली जाएं। इसके बाद 29 जुलाई को देवघर और दुमका में उपलब्ध यात्री सुविधाओं की दोबारा समीक्षा की जाएगी। बैठक के दौरान देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने पीपीटी के माध्यम से मेले की सुरक्षा, सुविधा और नई तकनीकों के उपयोग की जानकारी दी। आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल
एआई बेस्ड कंट्रोल रूम व ड्रोन : भीड़ और सुरक्षा पर नजर रखने के लिए एआई बेस्ड इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम और एआई ड्रोन तैनात रहेंगे।
स्मार्ट कैमरे : संदिग्धों की पहचान के लिए फेस रिकॉग्निशन कैमरे और वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए हाई क्वालिटी एएनपीआर कैमरे विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे।
ट्रैफिक व चैटबॉट : यातायात को सुचारू रखने के लिए एआई बेस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए चैटबॉट शुरू किया गया है।
डिजिटल निगरानी व शिकायत निवारण : शिकायत दर्ज कराने के लिए क्यूआर बेस्ड कंप्लेन सिस्टम, कर्मियों के लिए लोकेशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम, डिजिटल वॉल्यूम और दूरदर्शन या टीवी प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles