Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व सांसद अर्जुन राय ने RJD से दिया इस्तीफा:सोमवार को बीजेपी में होंगे शामिल, बोले- केंद्र और राज्य सरकार जनहित में काम कर रही है


बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने रविवार को मुजफ्फरपुर शहर के चांदनी चौक स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। अर्जुन राय ने प्रेसवार्ता में बताया कि वह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। ‘सरकार जनहित में काम कर रही है’ इस अवसर पर अर्जुन राय ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले की सराहना की। उन्होंने बिहार में पंचायत चुनाव से पहले प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का भी स्वागत करते हुए कहा कि सरकार जनहित में बेहतर कार्य कर रही है। अर्जुन राय के इस इस्तीफे और भाजपा में शामिल होने के फैसले को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके इस कदम का आगामी चुनावी समीकरणों पर असर पड़ सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles