Wednesday, September 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2027

जानकारी देते जिला युवा अधिकारी तुषार रेढू।

देश के युवाओं की एनर्जी, इनोवेशन और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ का आयोजन किया जा रहा है

.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुए “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” 2027 कार्यक्रम को लेकर नालंदा जिले में मेरा युवा भारत की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी तुषार रेढू ने बताया कि नालंदा जिले के अब तक 25 हजार युवा इस कार्यक्रम के पहले चरण की ऑनलाइन क्विज में हिस्सा ले चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले ने कुल 40 हजार युवाओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027' का आयोजन किया जा रहा है।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगा मुख्य आयोजन

यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर आयोजित किया जाता है। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद चयनित मेधावी युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपने सुझाव और विजन प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि इसमें भाग लेने वाले शीर्ष युवाओं को सीधे प्रधानमंत्री के साथ संवाद करने और ‘विकसित भारत’ के रोडमैप पर अपने विचार साझा करने का दुर्लभ अवसर प्राप्त होगा।

पहला पड़ाव ‘विकसित भारत क्विज’, 30 सितंबर अंतिम तिथि

इस बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया का पहला चरण ‘विकसित भारत क्विज’ है। मंत्रालय के अनुसार, क्विज में शामिल होने के लिए ‘MY Bharat’ पोर्टल पर पंजीकरण विंडो खोल दी गई है, जो आगामी 30 सितंबर तक खुली रहेगी। 15 से 29 वर्ष के युवा इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक सामान्य क्विज नहीं है, बल्कि देश के सर्वोच्च नेतृत्व तक अपनी आवाज पहुंचाने की दिशा में पहला और निर्णायक कदम है।

शैक्षणिक संस्थानों से अधिक भागीदारी की अपील

मंत्रालय ने देश भर के सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई, अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों और युवा संगठनों से विशेष आह्वान किया है। संस्थानों से अपील की गई है कि वे अपने यहां अध्ययनरत 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को इस अभियान से जुड़ने और समय रहते क्विज में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली युवा सामने आ सकें।

युवाओं को सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद का मौका मिलेगा।

युवाओं को सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद का मौका मिलेगा।

‘MY Bharat’ पोर्टल पर ऐसे करें पंजीकरण

अभियान में शामिल होने के लिए युवाओं को आधिकारिक वेबसाइट www.mybharat.gov.in पर जाना होगा। पोर्टल पर उपलब्ध ‘Register Now’ विकल्प को चुनकर मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी के जरिए ओटीपी सत्यापन कराना होगा। इसके बाद बुनियादी शैक्षणिक व व्यक्तिगत विवरण भरकर पंजीकरण पूरा किया जा सकता है। पंजीकरण के तुरंत बाद अभ्यर्थी क्विज चरण में भाग ले सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles