![]()
कामडारा|सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू होते ही हर घर नल योजना के तहत कोयल नदी स्थित बालाघाट इंटेकवेल से कामडारा वाटर फिल्टर प्लांट तक मुख्य पथ के किनारे जलापूर्ति के लिये बिछाई पाईप लाईन हो रही है क्षतिग्रस्त। इस बात पुष्टि आज शनिवार को गांव चंदाटोली के पास देखने के बाद हुई। जानकारी के मुताबिक कामडारा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बाकुटोली मोड़ से लेकर बानो तक जानेवाली पथ का चौड़ीकरण किण् जाने का कार्य शुरू हो चुकी है।इसके लिये सड़क के किनारे जेसीबी मशीन सहित अन्य उपकरणों से खुदाई व रोलिंग कार्य चल रहा है। जबकि सड़क कि किनारे सरकार के महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना के तहत जलापूर्ति के लिये कोयल नदी बालाघाट स्थित इंटेकवेल से कामडारा स्थित वाटर फिल्टर प्लांट तक (लगभग 10 किमी) मोटी व बड़ी पाईप लाईन बिछाई गई है। कहीं-कहीं पर पाईप को मात्र दो फीट नीचे मिट्टी से दबाया गया है।

