Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में शहीदों को किया नमन:2 मिनट का मौन भी रखा, कहा- 'कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के साहस का प्रतीक'


कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को औरंगाबाद शहर के कारगिल चौक स्थित शहीद शिव शंकर प्रसाद गुप्ता की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित की। उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उनके साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध सहित देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय सेना के साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 1999 में पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों ने कारगिल की ऊंची चोटियों पर कब्जा करने का दुस्साहस किया था। भारतीय सेना ने वीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त किया और 26 जुलाई को विजय प्राप्त कर तिरंगा लहराया।
‘शहीदों का बलिदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा’ सतीश कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल विजय आज भी हर भारतीय को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों के शौर्य और बलिदान के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और भारत विश्व मंच पर गर्व के साथ खड़ा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि शहीदों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल कार्यक्रम में भाजपा नेता कृष्ण कुमार पिंटू, दीपक कुमार, अभय कुमार, विकास काली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शहीद शिव शंकर प्रसाद गुप्ता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के समापन पर उपस्थित लोगों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम पूरे समय राष्ट्रगान, भारत माता की जय और वीर सैनिकों के सम्मान के नारे लगते रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles