Saturday, September 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Sheikhpura Engineering College VBYLD Quiz & Youth Connect Program Update

शेखपुरा के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) क्विज रजिस्ट्रेशन ड्राइव और युवा कनेक्ट कार्यक्रम हुआ।

.

इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य ने की। कार्यक्रम में माय भारत, शेखपुरा के जिला युवा अधिकारी विवेक वैष्णवी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें देखिए….

भागीदारी के बारे में विस्तार से बताया

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य, मुख्य अतिथि और संस्थान के अधिकारियों ने दीप जलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर की।

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शेखपुरा के कार्यक्रम पदाधिकारी और नोडल अधिकारी बिनय कुमार ने विवेक वैष्णवी का स्वागत किया।

बिनय कुमार ने अपने स्वागत भाषण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि विवेक वैष्णवी ने VBYLD और युवा कनेक्ट कार्यक्रम के उद्देश्यों, युवाओं की भूमिका और विभिन्न गतिविधियों में उनकी भागीदारी के बारे में विस्तार से बताया।

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

उन्होंने छात्रों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन करने और उसमें हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने सभी छात्रों और प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ, जागरूक और मजबूत समाज बनाने में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में डॉ. राहुल कुमार हिन्दुस्तानी, डॉ. अवधेश कुमार सुमन समेत कई शिक्षक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

छात्रों ने कार्यक्रम में काफी उत्साह दिखाया और युवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की इच्छा जताई। सुनील सुमन, समृद्धि, प्रियदर्शी, प्रत्यांशु सहित अन्य छात्रों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

आखिर में डॉ. राहुल कुमार हिन्दुस्तानी ने धन्यवाद भाषण दिया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles