Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

संजीव नेत्रालय में सर्जरी से पहले महिला की मौत

बोकारो | सेक्टर-12 स्थित संजीव नेत्रालय में आंख की सर्जरी के लिए पहुंची 53 वर्षीय जमीला खातून की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल का घेराव किया और मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ धरने पर बैठ गए। सूचना पर सेक्टर-12 थाना पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतका के पति इदरीश ने बताया कि ऑपरेशन से पहले आंख में ड्रॉप डालते ही जमीला की आंख और मुंह से रक्तस्राव शुरू हो गया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल कर्मी महिला को अन्य अस्पतालों में ले गए, फिर अस्पताल गेट पर छोड़कर फरार हो गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles