Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिकारीपाड़ा में सुनी पीएम मोदी के मन की बात


भास्कर न्यूज | दुमका दुमका जिले के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित बूथ संख्या 128 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया। इस दौरान जनजाति समाज की माता-बहनों, किसानों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जुटकर टेलीविजन पर कार्यक्रम का प्रसारण देखा-सुना। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन के नेतृत्व में क्षेत्र के हजारों लोग दो बड़े हॉल में एकत्रित हुए। परितोष सोरेन ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी, स्वच्छता,एक पेड़ मां के नाम अभियान तथा विकसित भारत के संकल्प जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। वहीं जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर सतर्क रहने के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, जिला संगठन प्रभारी अशोक उपाध्याय, रामनरायण भगत, शुभाशीष चटर्जी, निताय भंडारी, रुद्र गोराई, हेमंत साह, बिद्युत बरन मंडल समेत कई मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles