![]()
छात्रों की मांग को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ मंगलवार को बेउर जेल पुहंचेंगे। छात्र हितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार सभी छात्रों से मुलाकात करेंगे।
.
इस दौरान वे पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर सहित बेउर जेल में बंद सभी आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं का हालचाल जानेंगे।
22 जुलाई की रात छात्र संघ अध्यक्ष हुए थे गिरफ्तार
22 जुलाई को प्रोटेस्ट के बाद पुलिस ने देर रात को पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर सहित 45 लोगों को गिरफ्तार किया था। गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक हंगामे, उपद्रव, तोड़फोड़ हुए थे।
दर्ज मामलों में पुलिस पर पथराव, सरकारी कार्य में बाधा, सड़क जाम, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और मारपीट जैसे आरोप शामिल हैं।
प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेगी सरकार
हालांकि, बिहार सरकार ने सोमवार को फैसला किया कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कई कानूनी कार्रवाइयों को वापस लिया जाएगा। दर्ज सभी एफआईआर वापस लिए जाएंगे।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे तक बिहार में हुए आंदोलन में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई नई दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक या दूसरी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।


