Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता एसटीएफ ने ट्रक से जब्त किया गांजा, 7 हिरासत में

कोलकाता एसटीएफ ने ट्रक से जब्त किया गांजा, 7 हिरासत में

कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बंगाल में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 लोगों को हिरासत में लिया है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस एसटीएफ ने पुरुलिया जिला पुलिस के साथ मिलकर सोमवार रात पुरुलिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलकुड़ी टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 पर एक ट्रक को रोका. इस ट्रक से गांजे की बड़ी खेप बरामद की.

शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस की सराहना की

मुख्यमंत्री ने हालांकि यह नहीं बताया कि बरामद मादक पदार्थ की मात्रा कितनी थी. यह भी नहीं बताया कि गांजे की कीमत कितनी है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा- मैं हमारी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करता हूं.

ट्रक में ड्राइवर की सीट के पीछे से बरामद हुआ गांजा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थ ट्रक की चालक सीट के पीछे बनायी गयी विशेष रूप से छिपी हुई गुप्त जगह से बरामद किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा- ओडिशा से आसनसोल की ओर ट्रक के साथ चल रहे दो एस्कॉर्ट वाहनों को भी रोका गया. इस अभियान के दौरान 7 लोगों को हिरासत में लिया गया.

ये भी पढ़ें: मादक पदार्थों की तस्करी मामले में 4 लोगों को हुई थी 10 साल की सजा, हाईकोर्ट ने किया रिहा, जानें पूरा मामला

मादक पदार्थों की तस्करी बर्दाश्त नहीं : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार अवैध मादक पदार्थ तस्करी और युवाओं तथा समाज की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए खतरा पैदा करने वाली किसी भी गैरकानूनी गतिविधि के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाती है.

ये भी पढ़ें: बंगाल : ड्रग्स तस्करी का ट्रांजिट प्वाइंट बना बंगाल, ओड़िशा, त्रिपुरा व मणिपुर से बड़े पैमाने पर होती है

आपराधिक गिरोहों को सख्ती से खत्म किया जायेगा : शुभेंदु

उन्होंने आगे कहा- मैं हमारे पुलिसकर्मियों की निरंतर सतर्कता और समर्पण की सराहना करता हूं. हम आपराधिक गिरोहों को पूरी सख्ती से खत्म करने का अभियान जारी रखेंगे.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles