Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:दूध के 150 रुपये बकाया को लेकर दंपत्ति पर रॉड से किया था हमला


शेखपुरा। स्थानीय एसटी/एससी थाना पुलिस ने मंगलवार को जानलेवा हमले और अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के सूरदासपुर मोहल्ला निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो के रूप में हुई है। उसे वाजिदपुर गांव स्थित एक मस्जिद के पास से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। एसटी/एससी थाना अध्यक्ष अजीतेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण महतो से गांव के राधेश्याम चौधरी दूध लिया करते थे। राधेश्याम चौधरी कुछ महीनों के लिए बाहर चले गए थे, जिस कारण लक्ष्मण महतो के 150 रुपये दूध के बकाया रह गए थे। वापस लौटने पर लक्ष्मण महतो ने राधेश्याम चौधरी के घर जाकर बकाया पैसे को लेकर गाली-गलौज की। जब राधेश्याम ने गाली देने से मना किया, तो लक्ष्मण महतो ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति को बचाने पहुंची उनकी पत्नी नीलम देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस घटना के संबंध में 4 जुलाई को स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी लक्ष्मण महतो तब से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles