Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार DLRC मीटिंग में बैंकों के परफॉरमेंस की रिव्यु:पेंडिंग मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश जारी


कटिहार समाहरणालय सभागार में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की जिला स्तरीय समीक्षा एवं परामर्शदात्री समिति (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक मनीष कुमार सिंह और सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे। निर्धारित लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया बैठक में जिले के बैंकिंग कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में नकद जमा अनुपात (सीडी रेशियो) 79.98 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिलाधिकारी ने कम प्रदर्शन करने वाले बैंकों को इसमें सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) की समीक्षा के दौरान जिले की उपलब्धि 91.10 प्रतिशत बताई गई। जिलाधिकारी ने कमजोर प्रदर्शन करने वाले बैंकों को ऋण वितरण में तेजी लाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। ऋण वितरण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), पीएमएफएमई और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत स्वीकृत लक्ष्यों के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए, लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अस्वीकृत आवेदनों की बैंकवार साप्ताहिक समीक्षा करने और कमजोर प्रदर्शन करने वाले बैंकों की रिपोर्ट राज्य स्तर पर भेजने के लिए कहा गया। बैठक में लंबित प्रमाण पत्र वादों (सर्टिफिकेट केस) की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को रजिस्टर-9 और रजिस्टर-10 का मिलान जारी रोस्टर के अनुसार शीघ्र पूरा करने तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles