Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुरु रविदास की जयंती पर भाजपा का देशव्यापी अभियान:गया में 29 जुलाई से समरसता संकल्प की शुरुआत, दीप महोत्सव-समरसता यात्रा भी निकलेगी


संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने यह जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने समरसता संकल्प अभियान की औपचारिक घोषणा की। यह देशव्यापी अभियान 29 जुलाई से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, समानता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। संत रविदास जी ने समानता और मानवता की राह दिखाई
​प्रेस वार्ता के दौरान विजय कुमार मांझी ने संत रविदास जी के विचारों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास किसी एक वर्ग या समाज के नहीं, बल्कि पूरी मानवता के पथप्रदर्शक थे। उनका ‘बेगमपुरा’ का सिद्धांत एक ऐसे समाज की कल्पना करता है जहां किसी प्रकार का भेदभाव, दुख या अन्याय न हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि फ्रांसीसी क्रांति और अब्राहम लिंकन से भी सदियों पहले संत रविदास जी ने समानता और मानवता की राह दिखाई थी। उनका यही दर्शन आज भाजपा के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र का आधार है। सभी मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव मनाया जाएगा
अभियान के तहत देशभर में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा की शाम देश के सभी मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ ही ‘कलश वंदन अभियान’ भी चलेगा। इसके तहत संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी से भरे कलशों को देश के हर राज्य, जिले, मंडल और गांव तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा, 5 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच एक विशाल श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से शुरू होकर वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर तक जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश के कोने-कोने में सामाजिक एकता और समरसता का संदेश फैलाना है। ​जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि यह अभियान सिर्फ एक पार्टी का कार्यक्रम न रह कर एक व्यापक जन-आंदोलन बनेगा। प्रेस वार्ता में अभियान के संयोजक विनोद सिंह, जिला महामंत्री अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, सुधांशु मिश्रा, नीमा देवी, देवानंद पासवान और मीडिया प्रभारी रणजीत कुमार सिंह समेत कई पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles