Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग स्टेशन से भी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन:पहली बार हजारीबाग टाउन पहुंची स्पेशल ट्रेन, सप्ताह में चार दिन इस रूट से चलेगी


सावन के पवित्र महीने में हजारीबाग के शिवभक्तों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (08646/08645) का परिचालन शुरू कर दिया गया है, जिससे बाबा बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब काफी सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन बरकाकाना और हजारीबाग टाउन स्टेशन होते हुए भागलपुर तक जाएगी। यह ट्रेन पहली बार हजारीबाग टाउन स्टेशन पहुंची, तो स्थानीय लोगों और शिवभक्तों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। सप्ताह में चार दिन चलेगी ट्रेन रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन संख्या 08646 रांची से भागलपुर के लिए प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को 27 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08645 भागलपुर से रांची के लिए प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 28 जुलाई से 12 सितंबर 2026 तक चलेगी। पूरे श्रावण मास में यह ट्रेन दोनों दिशाओं से कुल 14-14 फेरे लगाएगी। यह स्पेशल ट्रेन रांची, मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, तिलैया, कोडरमा, गया और सुल्तानगंज सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे न सिर्फ हजारीबाग बल्कि आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा। तीन साल की मांग के बाद मिली सुविधा हजारीबाग से हर साल हजारों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जाते हैं, लेकिन सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण उन्हें बस या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता पिछले तीन वर्षों से लगातार रेल मंत्रालय के समक्ष इस ट्रेन की मांग उठा रही थीं, जिसके बाद यह सुविधा शुरू हो सकी है। पहले दिन ट्रेन में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही, लेकिन आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों ने यह भी मांग की है कि यह सेवा केवल सावन तक सीमित न रहकर पूरे वर्ष संचालित की जाए। उल्लेखनीय है कि पहले यह ट्रेन 14 कोच के साथ चलती थी, लेकिन इस बार 6 अतिरिक्त कोच जोड़कर इसे 20 कोच का कर दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles