Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में रिटायर्ड टीचर की सड़क हादसे में मौत:ट्रक ने 200 मीटर तक घसीटा, पत्नी को बीआरसी छोड़कर लौट रहे थे


औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग एनएच-139 पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड टीचर की मौत हो गई। वे अपनी टीचर पत्नी को दाउदनगर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में चल रहे ट्रेनिंग प्रोग्राम में छोड़कर घर लौट रहे थे। हादसा कुर्बान बिगहा के समीप उस समय हुआ, जब पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदनगर शहर के रमनगर वार्ड संख्या-16 के रहने वाले 64 साल के विजय सिंह के रूप में हुई है। वे करीब दो साल पहले रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी ओबरा प्रखंड की मझियांवा पंचायत के जमुहारा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में टीचर है। इन दिनों वे दाउदनगर के बीआरसी में आयोजित शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। मंगलवार की सुबह विजय सिंह उन्हें प्रशिक्षण केंद्र छोड़ने गए थे। प्रशिक्षण केंद्र से लौटते समय उन्होंने घर के लिए सब्जी और फल भी खरीदे थे, लेकिन कुछ ही देर बाद एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटता ले गया बाइक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 9:34 बजे कुर्बान बिगहा के पास पटना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने विजय सिंह की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक में फंस गई और चालक वाहन रोकने के बजाय उसे लगभग 200 मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गया। इस दौरान विजय सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत ट्रक का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर विक्की कुमार, एएसआई भूपेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए। लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी और शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। लगभग तीन घंटे से एनएच -139 जाम है। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएच-139 की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल विजय सिंह अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनका पुत्र दीपक कुमार इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बीआरसी में प्रशिक्षण ले रहीं उनकी पत्नी भी खबर सुनते ही बदहवास हो गईं। रमनगर मोहल्ले में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। इस दुर्घटना के बाद एक बार फिर एनएच-139 की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के कारण यह सड़क अब “मौत की सड़क” बनती जा रही है। तेज रफ्तार वाहनों, अपर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और बढ़ते यातायात के कारण आए दिन लोगों की जान जा रही है। ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभाग से एनएच-139 का शीघ्र फोरलेन निर्माण, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन, गति नियंत्रण के उपाय और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इस मार्ग पर ऐसे दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles