Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

इस्कॉन देगा भोजन, एसएचजी देगा अंडे

इस्कॉन देगा भोजन, एसएचजी देगा अंडे

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राज्य के 80,375 सरकारी, सहायता प्राप्त और प्रायोजित स्कूलों के विकास के लिए नेट बैंकिंग के माध्यम से 296.64 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गयी है. शुभेंदु ने कहा कि एक पायलट परियोजना के तहत इस्कॉन कोलकाता के एक बड़े इलाके में स्कूलों में मध्याह्न भोजन उपलब्ध करायेगा, जबकि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के माध्यम से विद्यार्थियों को अंडे भी उपलब्ध करायेगी.

टीएमसी सरकार में वंचित रहे शिक्षण संस्थान : सीएम

समग्र अनुदान के तहत धनराशि जारी करने की घोषणा करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा- हालांकि स्कूलों की संख्या को देखते हुए यह राशि बहुत अधिक नहीं है, लेकिन यह धनराशि संस्थानों के लिए बहुत आवश्यक थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार की गत तीन वर्षों की नीतिगत विफलताओं, उसके अहंकार और उपेक्षा के कारण शैक्षणिक संस्थान वंचित रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 1 अगस्त से बंगाल के स्कूलों में मध्याह्न भोजन उपलब्ध करायेगा इस्कॉन, प्राथमिक छात्रों के लिए आवंटन बढ़कर हुआ 10 रुपए

60 फीसदी अनुदान देता है केंद्र : शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा कि स्कूलों के लिए दिये जाने वाले समग्र अनुदान का 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार उपलब्ध कराती है, जबकि शेष 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करती है. शुभेंदु ने कहा कि पायलट परियोजना के तहत कोलकाता के व्यापक क्षेत्र में विद्यार्थियों को इस्कॉन द्वारा ‘सात्विक और पौष्टिक भोजन’ उपलब्ध कराया जायेगा.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी सरकार को नोटिस, हाईकोर्ट ने इस्कॉन को मध्याह्न भोजन का जिम्मा सौंपने के प्रस्ताव पर मांगा जवाब

मध्याह्न भोजन में मिलेगा प्रोटीन से भरपूर आहार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भोजन के साथ-साथ, राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विद्यार्थियों को अंडे भी उपलब्ध करायेगी, ताकि उन्हें प्रोटीन से भरपूर और संतुलित आहार मिल सके.

ये भी पढ़ें: मिड-डे मील विवाद के बीच इस्कॉन का एक्शन, कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास की सभी पदों से कर दी छुट्टी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles