Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में जन्मदिन पार्टी के बाद घर में चोरी:नौवागढ़ी टोला से 50 हजार नकद, डीजे मशीनें गायब


मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला नौवागढ़ी के शरण सिंह टोला का है, जहां मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से करीब 50 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक भरा हुआ गैस सिलेंडर और डीजे की दो मशीनें चुरा लीं। वारदात के समय पूरा परिवार जन्मदिन पार्टी के बाद सो रहा था। आंगन में बिखरा सामान देखकर संदेह हुआ परिवार के सदस्यों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह जब वे जागे, तो आंगन में सामान बिखरा देखकर उन्हें संदेह हुआ। जांच करने पर घर से नकदी और अन्य कीमती सामान गायब मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता प्रीति देवी, पति शशि पासवान ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार को उनके चार वर्षीय भतीजे का जन्मदिन था। देर रात करीब एक बजे तक घर में जन्मदिन समारोह और पार्टी चली। इसके बाद सभी लोग सो गए। 2 मोबाइल, 1 गैस सिलेंडर ले गए इसी दौरान चोर घर में घुस आए और कमरे में रखे चारदीवारी निर्माण के लिए जमा 50 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, एक गैस सिलेंडर तथा डीजे की दो मशीनें लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने अपने आवेदन में गांव के तीन युवकों पर चोरी का संदेह जताते हुए उन्हें नामजद किया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रीति देवी ने यह भी बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले समूह से ऋण लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये में डीजे मशीन खरीदी थी। यह मशीन उन्होंने रोजगार चलाने के उद्देश्य से खरीदी थी, जिसका ऋण अभी पूरी तरह चुकाया भी नहीं गया था। बहन बिहार पुलिस में गोपालगंज में कार्यरत मंगलवार की शाम तक उसी मशीन से घर में जन्मदिन समारोह में गाने बजाए गए थे, लेकिन रात में चोर उसे भी उठा ले गए। गृहस्वामी किशोरी पासवान के पुत्र विकास कुमार पासवान ने बताया कि उनकी बहन बिहार पुलिस में गोपालगंज में कार्यरत है।

उसने अपनी बचत से घर की चारदीवारी निर्माण के लिए रुपये भेजे थे, जिन्हें घर में सुरक्षित रखा गया था। चोर वही नकदी भी ले गए। इसके अलावा उनकी शादीशुदा बहन 15 दिन पहले बीमार मां की देखभाल के लिए मायके आई थी। उसका मोबाइल फोन भी चोरी हो गया।

परिवार का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब एक वर्ष पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस समय भी चोरों ने उसी बेटी का मोबाइल फोन चुरा लिया था। संयोग से दूसरी बार भी जब वह अपनी मां की सेवा के लिए मायके आई, तो उसका मोबाइल फिर चोरी हो गया।

थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही
मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles