Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में तृणमूल विधायक की कार पर बम से हमला, बाल-बाल बचे शौकत मोल्लाह

बंगाल में तृणमूल विधायक की कार पर बम से हमला, बाल-बाल बचे शौकत मोल्लाह

West Bengal News: कोलकाता : बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में चुनावी हिंसा शुरू हो गयी है. भानगढ़ के कैनिंग ईस्ट से तृणमूल विधायक शौकत मोल्लाह की कार पर बम से हमला किया गया. इस घटना में आईएसएफ की संलिप्तता का आरोप है. बताया जा रहा है कि भानगढ़ के पोलरहाट पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर तृणमूल विधायक शौकत मोल्लाह की कार पर बम फेंका गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस अधिकारी घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है. इस हमले में तृणमूल विधायक शौकत मोल्लाह बाल-बाल बच गये हैं. तृणमूल के एक अन्य नेता ने कहा-दरअसल, पोलरहाट में आईएसएफ के पैरों तले से ज़मीन खिसक गई है. चूंकि मैं प्रभारी हूं, इसलिए मुझ पर हमला हुआ.

थाने से निकलने के बाद भी हुई फायरिंग

घटना के संबंध में बंगाल पुलिस का कहना है कि पोलरहाट पुलिस स्टेशन की पुलिस ने घटनास्थल से दो ताजा बम और बम की तारें बरामद की हैं. घटना की जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद विधायक शौकत मोल्लाह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. विधायक ने बताया कि दक्षिण गाजीपुर में तृणमूल नेता खैरुल इस्लाम पर हुए हमले की सूचना पाकर वो उनसे मिलने गये थे. घटना के समय वो खैरुल के घर से लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी पर यह हमला हुआ. उन्होंने इस घटना में आईएसएफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, आईएसएफ की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जान से मारने की थी योजना

खुद पर हुए इस हमले के संबंध में तृणमूल विधायक शौकत ने कहा- यह आईएसएफ की सुरक्षा में काम कर रहे असामाजिक तत्वों का काम है. उन्होंने हमारे खैरुल को उस समय जान से मारने की योजना बनाई जब वह एक बैठक में थे, फिर उन्होंने बत्तियां बुझा दीं और उन पर हमला कर दिया. हमने इस घटना की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई. जब मैं शिकायत दर्ज कराकर लौटा, तो मेरे साथ कई गाड़ियां थीं. उन गाड़ियों पर गोलियां चलाई गईं और बम फेंके गए. दरअसल, आईएसएफ भानगढ़ से हमें खत्म करने के लिए आतंक की राजनीति कर रही है.

Also Read:बंगाल में चोर समझकर बीच सड़क पर इंजीनियर की पिटाई, ईलाज के दौरान मौत

The post बंगाल में तृणमूल विधायक की कार पर बम से हमला, बाल-बाल बचे शौकत मोल्लाह appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles