Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महाराणा प्रताप विचार मंच के अध्यक्ष बने रंजेश


बोकारो | महाराणा प्रताप विचार मंच बोकारो कार्यसमिति की आम बैठक सिटी पार्क में हुई। बैठक में मंच के संविधान के अनुसार दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। इससे पूर्व 20 जुलाई को जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से रंजेश कुमार सिंह के नाम पर सहमति बनी थी। आम बैठक में मृगेन्द्र प्रताप सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका मनीष सिंह, अखिलेश सिंह, मुकेश सिंह परमार, विद्यासागर सिंह, गौतम कुमार सिंह आदि ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का निवर्तमान अध्यक्ष उदय कुमार सिंह आदि ने स्वागत किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles