धनबाद में बाइक चोर गिरोह के 4 पकड़ाए:नंबर प्लेट और इंजन नंबर से करते थे छेड़छाड़, 5 बाइक और एक स्कूटी बरामद

Date:


धनबाद जिले के निरसा इलाके में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य निरसा और जामताड़ा थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें कम दाम में बेच दिया करते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब 21 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे गुढ़वा गांव के ग्रामीणों ने दो संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ रखा था। पूछताछ में उनकी पहचान अनवर अंसारी उर्फ टीया और हबीब अंसारी के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। नंबर प्लेट और इंजन नंबर से छेड़छाड़ दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की गई। जांच में पाया गया कि बरामद कई वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि इंजन और चेसिस नंबर भी घिसे हुए थे। इससे साफ है कि गिरोह पहचान मिटाने की कोशिश कर रहा था। चोरी की बाइक रखने और छिपाने के आरोप में वजीर अंसारी और बिटु कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी चोरी की गाड़ियों को ठिकाने लगाने में गिरोह की मदद करते थे। दो थानों में केस दर्ज, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी पूरे मामले में निरसा थाना कांड संख्या 78/26 के तहत बीएनएस की धारा 317(5)/3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। वहीं जामताड़ा थाना कांड संख्या 21/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार आसपास के जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp