Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Kangana Ranaut Controversy: AIMIM MLA Tausif Alam Statement

बिहार के किशनगंज में AIMIM के बहादुरगंज विधानसभा विधायक तौसीफ आलम ने सांसद कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी की है।

.

यह टिप्पणी कंगना रनौत के एक बयान के पलटवार में की गई, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

विधायक आलम ने कंगना रनौत के ‘इतिहास’ पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘नाचने वाली, गाने वाली और अंग प्रदर्शन करने वाली’ बताया।

उन्होंने कहा कि वह कंगना की तरह अपनी जुबान खराब नहीं करना चाहते, लेकिन उनका इतिहास गवाह है कि वह क्या थीं।

भूख हड़ताल के अधिकार का बचाव भी किया तौसीफ आलम ने लोकतंत्र में प्रदर्शन और भूख हड़ताल के अधिकार का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन या भूख हड़ताल करना लोकतंत्र की खूबसूरती है।

उन्होंने कंगना रनौत पर प्रदर्शनकारियों पर उंगली उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनका अधिकार है।

आलम ने कंगना रनौत को अपनी पृष्ठभूमि देखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उन्हें टिकट दिया और वह सांसद बनीं,

इसलिए उन्हें अपने पद का सम्मान करना चाहिए। विधायक ने चेतावनी दी कि अन्यथा लोग उन्हें ‘नाचने वाली, गाने वाली और अंग प्रदर्शन करने वाली’ के रूप में ही जानेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles