लोहरदगा|जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता 30 जुलाई को अपराह्न दो बजे कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिला कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई है। इसकी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विषयों की समीक्षा के साथ 9 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस के सफल व भव्य आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। वहीं उन्होंने जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसीगण, सभी अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष, सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, आरजीपीआरएस, सेवादल, एसटी एससी व ओबीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की।

