Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा सदर अस्पताल में TB मरीजों को मिला फूड बास्केट:TB मुक्त अभियान के तहत प्रोग्राम, मरीजों को बीच में इलाज नहीं छोड़ने की सलाह


मधेपुरा सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को 100 टीबी मरीजों को निशुल्क फूड बास्केट वितरित किए गए। यह वितरण टीबी उन्मूलन की दिशा में चलाए जा रहे ‘टीबी मुक्त अभियान’ के तहत किया गया। इस अभियान का उद्देश्य इलाजरत मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार लाना और उपचार को सफल बनाना है। इस कार्यक्रम में 50 मरीजों को मयंक पॉली क्लिनिक ने और शेष 50 मरीजों को जिला परिवहन विभाग ने फूड बास्केट उपलब्ध कराए। टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करना लक्ष्य इन बास्केट में मरीजों के बेहतर पोषण के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी। अधिकारियों ने बताया कि टीबी के इलाज में दवा के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पर्याप्त पोषण मिलने से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वे जल्द स्वस्थ होने की ओर अग्रसर होते हैं। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026 तक टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करना है। किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की अपील इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार मरीजों की पहचान, नियमित उपचार, पोषण सहायता और जनजागरूकता पर विशेष जोर दे रहा है। डॉ. कुमार ने मरीजों से चिकित्सकों की सलाह के अनुसार नियमित रूप से दवा लेने और उपचार बीच में नहीं छोड़ने की अपील की। कार्यक्रम में जिला संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रिंस, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सचिन कुमार, जिला मोटर यान निरीक्षक सहित कई चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य कर्मी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सामुदायिक सहयोग और जनभागीदारी से ही टीबी उन्मूलन का लक्ष्य समय पर हासिल किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने और मरीजों के प्रति किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की अपील भी की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles