Saturday, October 3, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मनोहरपुर लायंस ने जगन्नाथपुर टाइगर्स को मैच में सात विकेट से किया पराजित

भास्कर न्यूज | चाईबासा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग में गुरुवार को मनोहरपुर लायंस ने जगन्नाथपुर टाइगर्स को सात विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता में पहली जीत दर्ज की। पूर्वाह्न नौ बजे से खेले गए इस मैच में टॉस मनोहरपुर लायंस के कप्तान ने जीता। उसने विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जगन्नाथपुर टाइगर्स की पूरी टीम 18.5 ओवर में 150 रन पर सिमट गई। पारी की शुरुआत करने आए डेविड सागर मुंडा ने चार चौकों और छह छक्कों की सहायता से 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनोहरपुर लायंस की टीम ने मयंक पॉल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 15.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मयंक ने सात चौके और पांच छक्के की मदद से 72 रन बनाए। कप्तान अनुराग संजय ने 31 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज पंकज कुमार ने नाबाद 25 रनों की पारी खेली। मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मनोहरपुर लायंस के तन्मय तंतुबाई को शानदार गेंदबाजी के लिए कोल्हान किंग के मालिक सतीश किरनानी ने प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा। चक्रधरपुर रॉयल्स ने सारंडा वारियर्स को 23 रनों से हराया : गुरुवार को अपराह्न एक बजे से खेले गए दूसरे मैच में चक्रधरपुर रॉयल्स ने सारंडा वारियर्स को 23 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चक्रधरपुर रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारंडा वारियर्स की पूरी टीम 18.2 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चक्रधरपुर रॉयल्स की ओर से निशांत रोहन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर तीन विकेट लिए। हर्ष कुमार ने 39 रन देकर तीन सफलताएं हासिल कीं। मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मनोहरपुर लायंस टीम के मालिक स्वपनिल खाखा ने चक्रधरपुर रॉयल्स के ओजस वर्धन को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles