Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो सदर अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट ने फांसी लगाई:पुलिस हर पहलू से कर रही जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही


बोकारो सदर अस्पताल में कार्यरत फिजियोथैरेपिस्ट वीरेंद्र कुमार ने गुरुवार रात अस्पताल के फिजियोथैरेपी कक्ष में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र कुमार गुरुवार शाम अपने गांव से सीधे सदर अस्पताल पहुंचे थे और घर नहीं गए थे। कुछ समय बाद उनका शव अस्पताल के फिजियोथैरेपी कक्ष में फंदे से लटका मिला। अस्पताल कर्मियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। घटना से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाने के लिए अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का भी पता लगा रही है। सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने वीरेंद्र कुमार को एक कर्मठ, जिम्मेदार और समय का पाबंद कर्मचारी बताया। उन्होंने इस घटना को अस्पताल परिवार के लिए दुखद करार दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस परिजनों और अस्पताल कर्मियों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles