![]()
अररिया के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार, 1 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने फीडर रखरखाव और नई 33 केवी लाइन के निर्माण कार्य के कारण अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की सूचना जारी की है। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए अपने दैनिक कार्य पहले ही पूरे करने की अपील की है। सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने बताया कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र अररिया शहरी और बोची से निकलने वाले 11 केवी आश्रम फीडर में शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में लगभग 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी ताराबाड़ी फीडर में सुबह 9 बजे से रखरखाव कार्य इसके अतिरिक्त, 11 केवी ताराबाड़ी फीडर में भी शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कारण इस फीडर से जुड़े इलाकों में करीब 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, सहायक विद्युत अभियंता रानीगंज निशांत कुमार ने जानकारी दी कि परवाहा में 33 केवी नई लाइन का निर्माण कार्य होना है। सुरक्षा कारणों से 33 केवी रानीगंज फीडर को शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसका असर विद्युत शक्ति उपकेंद्र रानीगंज, भरगामा और खजुरी से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर पड़ेगा, जिससे इन क्षेत्रों में लगातार 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन आवश्यक रखरखाव और बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बिजली बाधित रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्य समय रहते पूरे कर लें। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि निर्धारित रखरखाव और निर्माण कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

