पूर्णिया | पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को पारिवारिक विवादों की सुनवाई के दौरान मारपीट का एक मामला आपसी समझौते से सुलझा लिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि झाड़ू लगाने के दौरान डंडा हट जाने के विवाद में उसके बड़े देवर और गोतनी ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पति पर भी बांस से हमला कर घायल कर दिया गया। केंद्र ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी। काफी समझाने-बुझाने के बाद बड़े भाई और गोतनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा व्यवहार नहीं करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने लिखित समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए और मामला समाप्त हो गया। शनिवार को केंद्र में कुल 25 मामलों की सुनवाई हुई। इनमें 9 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि चार बिछड़े पति-पत्नी का पुनर्मिलन कराया गया। पांच मामलों में सहमति नहीं बनने पर संबंधित थाना या न्यायालय जाने की सलाह दी गई। सुनवाई में दिलीप कुमार, दीपक स्वामी, कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
