Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रेलवे भर्ती बोर्ड एग्जाम के लिए 2 स्पेशल ट्रेन:पूर्णिया से खुलकर समस्तीपुर-बेगूसराय के रास्ते दानापुर तक आएगी; टाइम टेबल जारी


रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से लेवल-1 के अलग-अलग पदों के लिए 2 से 6 अगस्त तक परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। परीक्षा की वजह से ट्रेनों में भीड़ बढने की संभावना है। जिसके चलते स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन समस्तीपुर के रास्ते दो ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला लिया है। रेलवे के मीडिया प्रभारी आर के सिंह की ओर से जारी की विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी सं. 03201/ 03202 परीक्षा स्पेशल दानापुर-पूर्णिया कोर्ट ट्रेन का परिचान 4 और 6 अगस्त को किया जाएगा। बेगूसराय, समस्तीपुर के रास्ते जाएगी गाड़ी सं. 03201 पूर्णिया कोर्ट- 02 और 04 अगस्त को पूर्णिया कोर्ट से 16.00 बजे खुलेगी। 18.30 बजे सहरसा, 20.28 बजे मानसी, 20.40 बजे खगड़िया, 21.18 बजे बेगूसराय, 21.50 बजे बरौनी, 23.05 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। अगले दिन 00.15 बजे मुजफ्फरपुर, 01.45 बजे हाजीपुर, 02.00 बजे सोनपुर और 02.50 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 03.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03202 दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल 03 और 05 अगस्त को दानापुर से शाम को 19.30 बजे खुलकर 19.45 बजे पाटलिपुत्र, 20.38 बजे सोनपुर, 20.50 बजे हाजीपुर, 22.20 बजे मुजफ्फरपुर, अगले दिन 00.30 बजे समस्तीपुर, 01.55 बजे बरौनी, 02.23 बजे बेगुसराय, 02.58 बजे खगड़िया, 03.18 बजे मानसी और 05.55 बजे सहरसा रुकते हुए 08.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। इस परीक्षा स्पेशल में स्लीपर कोच 14, साधारण श्रेणी के 04 और एसएलआरडी के 02 सहित कुल 20 कोच होंगे। हाजीपुर, पाटलिपुत्र होते हुए दानापुर पहुंचेगी गाड़ी इसके अलावा गाड़ी सं. 03207 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर परीक्षा स्पेशल- 03 और 05 अगस्त को पूर्णिया कोर्ट से 16.00 बजे प्रस्थान कर 18.30 बजे सहरसा, 20.28 बजे मानसी, 20.40 बजे खगड़िया, 21.18 बजे बेगुसराय, 21.50 बजे बरौनी, 23.05 बजे समस्तीपुर, अगले दिन 00.15 बजे मुजफ्फरपुर, 01.45 बजे हाजीपुर, 02.00 बजे सोनपुर एवं 02.50 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 03.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03208 दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल- 4 और 6 अगस्त को दानापुर से 19.30 बजे खुलकर 19.45 बजे पाटलिपुत्र, 20.38 बजे सोनपुर, 20.50 बजे हाजीपुर, 22.20 बजे मुजफ्फरपुर, अगले दिन 00.30 बजे समस्तीपुर, 01.55 बजे बरौनी, 02.23 बजे बेगूसराय, 02.58 बजे खगड़िया, 03.18 बजे मानसी और 05.55 बजे सहरसा रुकते हुए 08.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। इस परीक्षा स्पेशल में स्लीपर के 05, साधारण श्रेणी के 07 और एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 14 कोच होंगे ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles