Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'भगवा पर भाजपा का कोई पेटेंट नहीं है':कांग्रेस नेता कन्हैया बोले- चोरी करना और पकड़े जाने पर चुप होना इनकी असलियत है


बेगूसराय में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर तंज कसा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद से गायब रहने पर कहा कि सरकार की नीतियां केवल तोड़-जोड़ और चोरी पर टिकी हैं। यह इनकी असलियत है, चुनाव के वक्त वोट चोरी का मामला हो या चुनाव के बाद विधायकों की चोरी का मामला हो, ये चाणक्य को बदनाम करते हैं। असल में इनको एक ही चीज करने आता है, चोरी करना और पकड़े जाने पे चुप्पी साध लेना। इस देश में बड़े-बड़े मसले हुए। पेट्रोल चोरी-पेपर चोरी का मसला हुआ है। चढ़ावा चोरी का मसला हुआ, ये चुप्पी साध लेते हैं। इनका काम क्या है, इनका काम है तोड़-जोड़ करना, वोट को तोड़-जोड़ करना। उसमें भी यदि नहीं जीत पाए, तो MLA और MP का तोड़-जोड़ करना। देश चलाना इनके बस का नहीं है। देश के किसी भी प्रमुख सवाल पर, चाहे वो किसान का सवाल हो, विद्यार्थी का सवाल हो, इस देश के आम आवाम गरीब लोगों का सवाल हो, ये चुप्पी साध लेते हैं। इन चुप्पी साधने वालों गैर-जिम्मेदार लोगों को जनता अपनी चुप्पी तोड़ कर जवाब देगी और जो गूंज छात्रों की उठी है, ये हुंकार बनेगी। न सिर्फ इस देश में शिक्षा व्यवस्था बदलेगी, बल्कि पूरी की पूरी व्यवस्था को बदलना पड़ेगा। झूठ, लूट और नफरत हारेगा। RSS पर साधा निशाना पप्पू यादव के भगवा कपड़ा पहन कर प्रदर्शन किए जाने के बाद सत्ता पक्ष के विरोध और FIR कराने पर कहा कि क्या भाजपा का भगवा के ऊपर कोई पेटेंट है, इस देश के तिरंगा झंडा में भगवा है। जिसको कभी RSS ने नहीं फहराई, इस देश के आजादी को स्वीकार नहीं किया, ये नए-नवेले जो हैं, इनको पेटेंट कौन दिया है। इनसे तो यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि सनातन का अपमान यदि इस देश में किसी ने किया है, राम जी को अगर इस देश में किसी ने बदनाम किया है, तो वो नाथूराम को मानने वालों ने किया है। भगवा पर सवाल पूछने का अधिकार किसने दिया? कन्हैया कुमार ने आगे कहा यह भगवा को अपमान की तरह देख रहे हैं, ये इनके सोच का परिणाम है। इस देश की संस्कृति में रचा-बसा है यह रंग। बुद्ध का, भगवान बुद्ध के चीवर का रंग भगवा था। हमारे झंडे में भगवा रंग है। यह रंग जो है, वीरता का प्रतीक है और उन पर सवाल उठाने का हक जो है, इन कायरों को किसने दिया है। जिन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी, उनको भगवा पे सवाल पूछने का अधिकार किसने दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर साधा निशाना नितिन नवीन पर तंज कसते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि भाजपा के लोगों को भी नहीं पता चल रहा है कि वो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वोट, विधायक और पेपर चोरी पर सरकार चुप्पी साध लेती है। भगवा त्याग और वीरता का प्रतीक है, भाजपा का इस पर कोई पेटेंट नहीं। पपेर चोरी क्यों हो रहा है? इसका जवाब देना चाहिए कांग्रेस नेता ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर चढ़ावे और चंदे की चोरी करने वाले लोग आज दूसरों को ज्ञान दे रहे हैं। भाजपा को अपनी यह राजनीति छोड़नी चाहिए और देश के युवाओं को जवाब देना चाहिए कि नौकरियों और परीक्षाओं के पेपर क्यों चोरी हो रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles