Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रजिस्ट्री महंगी, जमीन-मकान की सरकारी दर में 10% की बढ़ोतरी

राज्य के अन्य जिलों की तर्ज पर अब बोकारो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमीन, मकान और फ्लैट की सरकारी कीमतों (सरकारी मूल्यांकन) में भारी बढ़ोतरी होने जा रही है। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में भू-खंड, फ्लैट एवं मकान की नई कीमतें तय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत वर्तमान सरकारी दरों में लगभग 10 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है। निबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सॉफ्टवेयर अपडेट किए जाने के कारण शनिवार को निबंधन (रजिस्ट्री) का काम बंद रहा। इसके बाद आगामी सोमवार से नई बढ़ी हुई दरों पर ही जमीन और मकानों की रजिस्ट्री शुरू होगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यवसायिक गतिविधियों को देखते हुए सरकारी मूल्यों का पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) किया गया है, जिसे सरकार से अंतिम स्वीकृति मिल चुकी है। सोमवार से जमीन या मकान की खरीद-बिक्री करने वाले सभी खरीदारों को इन नई दरों के अनुसार ही स्टांप ड्यूटी और चालान जमा करना होगा। उदाहरण के लिए यदि ग्रामीण क्षेत्र में किसी फ्लैट की वर्तमान सरकारी कीमत 30 लाख रुपए है, तो 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद उसकी सरकारी कीमत बढ़कर 33 लाख रुपए हो जाएगी। सरकारी मूल्यों में वृद्धि होने के कारण अब रजिस्ट्री के दौरान चुकाई जाने वाली फीस भी बढ़ जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles