
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए खुशखबरी है. परिवहन विभाग ने कोलकाता और इसके आसपास के प्रमुख मार्गों पर रात 10 बजे बस सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव दिया है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को प्रमुख अस्पतालों तक पहुंचने में आसानी हो. यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में शनिवार को दी गयी.
प्रस्तावित बस सेवा हावड़ा, बारासात, डनलप, उल्टाडांगा, राजाबाजार और अन्य प्रमुख परिवहन केंद्रों को दमदम एयरपोर्ट, बैरकपुर, गड़िया, बालीगंज, कमालगाजी, मौरीग्राम और न्यू टाउन जैसी जगहों से जोड़ेगी. ये बसें उन मार्गों पर चलेंगी, जहां अभी अंतिम बस शाम को जल्दी निकल जाती है.
ये भी पढ़ें: सरकारी बस सेवा होगी दुरुस्त, दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता की सड़कों पर दौड़ेंगी 460 नयी बसें
इन मार्गों पर रात्रि सेवा का प्रस्ताव
- ई-32 : हावड़ा स्टेशन-बैरकपुर
- एस-7 : हावड़ा स्टेशन-गड़िया
- एस-5 : हावड़ा स्टेशन-गड़िया
- एस-9ए : डनलप-बालीगंज
- टी-16 : राजाबाजार-मौरीग्राम
- एस-30 : उल्टाडांगा 15 नंबर-इको स्पेस
- एस-24 : हावड़ा स्टेशन-कमालगाजी
- एसी-37 : बारासात-गड़िया
इन रूटों पर बस के समय में नहीं होगा बदलाव
- वीएस-2 : हावड़ा स्टेशन-एयरपोर्ट
- एस-10ए : हावड़ा स्टेशन-बालीगंज
इन मार्गों पर पहले से ही अंतिम बस रात 10 बजे चलती है. इसलिए इनके समय में कोई बदलाव नहीं होगा और ये यथावत जारी रहेंगी.
ये भी पढ़ें: बंगाल में महिलाओं को एक और गिफ्ट, सरकारी बसों में मिलेगी पिंक सीट
अस्पतालों तक कनेक्टिविटी देना है उद्देश्य
इन मार्गों का चयन कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एसएसकेएम, टाटा मेडिकल सेंटर और रुबी जनरल हॉस्पिटल सहित कई प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है.
ये भी पढ़ें: भगवा हुईं पश्चिम बंगाल की सरकारी बसें, सत्ता के साथ यहां चलता रहा रंगों का सफर
इन कॉरिडोर्स से गुजरेंगी बसें
बयान में कहा गया कि इन बसों के रूट एमजी रोड, सीआर एवेन्यू, वीआईपी रोड, बीटी रोड, एस्प्लेनेड, पार्क स्ट्रीट, रासविहारी एवेन्यू, गड़ियाहाट, जादवपुर, सियालदह, मौलाली, पार्क सर्कस, ईएम बाईपास, रुबी, न्यू टाउन और आंदुल रोड जैसे महत्वपूर्ण कॉरिडोर से गुजरेंगे. इससे देर रात में भी अस्पतालों, ब्लड बैंक और अन्य आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी.
