Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में बस की चपेट में युवक की मौत:सड़क पर शव रखकर जाम, मुआवजा और कार्रवाई की मांग, आमतरो पुल के पास हादसा


गिरिडीह जिले के गावां-बासोडीह मुख्य मार्ग पर आमतरो पुल के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गावां थाना क्षेत्र के खजिया निवासी पीयूष कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि पीयूष पिछले करीब दस दिनों से अपनी बुआ के घर बिरने गांव में रह रहा था। रविवार को वह डीजल लेने के लिए निकला था, तभी गंगा बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर गावां थाना पुलिस पहुंची और बस को जब्त कर थाने ले गई। बाइक से ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम मृतक के भाई बबलू यादव ने बताया कि हादसे के बाद पीयूष को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन एंबुलेंस खराब होने के कारण उसे समय पर सुविधा नहीं मिल सकी। मजबूरी में परिजन उसे बाइक से भुराई की ओर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गावां अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घायल को समय पर समुचित इलाज नहीं मिला और ऑक्सीजन जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई। उनका कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल जाती तो पीयूष की जान बचाई जा सकती थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, फरार बस चालक की तत्काल गिरफ्तारी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई भारी वाहन नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जा रहे हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles