भास्कर न्यूज|गुमला नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार का शोर तो थम गया है, लेकिन धरातल पर एक बड़ी समस्या उभरकर सामने आ रही है। जिले के कई क्षेत्रों में मतदाताओं को मतपत्र पर मुहर लगाने के बाद उसे सही तरीके से मोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। जिससे के अमान्य होने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि ऐसे में प्रशासन की ओर से एसी शशिंद्र बड़ाइक ने इस मामले को स्पष्ट किया है। कहा है कि प्रशासन शत प्रतिशत मतदान कराने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही मतदाताओं की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। जहां तक मतपत्र को मोड़ने की प्रकिया की बात है, तो इसे लेकर प्रशासन सजग और गंभीर है। यदि किसी के मन में वोट बेकार होने की शंका है, तो इसे निकाल दें। चूंकि बूथों पर जो पीठासीन पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वे सभी मतदाताओं को बैलेट पेपर हैंडओवर करने के समय वोट के बाद उसे मोड़ने की प्रकिया की पूरी जानकारी देंगे। ऐसे में मतदाता को इस बात का ज्ञात हो जाएगा और वोट सही व वोटर के चििहति प्रत्याशी के पक्ष में ही पड़ेगा। इसलिए वोट अमान्य होने की गुंजाइस नहीं है। बैलेट पेपर को खड़ा मोड़ें: बैलेट पेपर में मुहर लगाने के बाद पर्ची को सबसे पहले खड़ा मोड़ें ताकि स्याही का निशान उसी कॉलम में रहे। इसके बाद इसे चौड़ाई में मोड़ें। मुहर लगाने के तुरंत बाद पर्ची न मोड़ें। एक-दो सेकंड रुकें ताकि स्याही हल्की सूख जाए और दूसरे चिन्ह पर न छपें। लोहरदगा|उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने शनिवार को नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 में मतदान के रिपोर्टिंग के लिए बनाये गए जिला निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के प्रतिनियुक्त कर्मियों को झारनेट सभाकक्ष में संबोधित किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मी लगातार अपने दिए गए मतदान दल के संपर्क में रहेंगे। मतदान प्रतिशत रिपोर्टिंग निर्धारित समय पर की जाएगी। डिस्पैच सेंटर पर अपने मतदान दल से संपर्क अवश्य कर लिया जाय ताकि किसी तरह की समस्या नहीं हो। मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, डीआइओ सुशील कुमार व जिला निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के प्रतिनियुक्त कर्मीगण उपस्थित थे। लोहरदगा|नगरपालिका आम निर्वाचन की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई। उपायुक्त ने पोलिंग पार्टी डिस्पैच को लेकर सभी कोषांगों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्मिक कोषांग को सभी मतदान कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने, सामग्री कोषांग को डिस्पैच से पूर्व सभी सामग्रियां हस्तगत करा देने व मतपेटिकाएं तैयार रखने, मतपत्रों की व्यवस्था, वाहन कोषांग को वाहनों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। पोलिंग पार्टियां 22 फरवरी को सुबह 8.30 बजे से समाहरणालय परिसर लोहरदगा में रिपोर्ट करेंगी। वहां पोलिंग पार्टियों का मिलान कर व उन्हें आवश्यक मतदान सामग्री हस्तगत कर उनके सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ रवाना किया जाएगा। बैठक में एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, जोनल दण्डाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा सभी सेक्टर दण्डाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी व सभी कोषांगों के वरीय व नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि मतदान 23 फरवरी शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दो जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। लोहरदगा|जिले के नगर क्षेत्र में 23 फरवरी को यानि कल होने वाले मतदान की तिथि से 48 घंटे पूर्व लाउडस्पीकर के शोर शनिवार शाम थम गए। अब मात्र एक दिन 22 फरवरी को प्रत्याशी डोर टू डोर चलाकर वोट अपील कर सकेंगे। प्रचार प्रसार थमते ही प्रत्याशी व समर्थक बूथ मैनेजमेंट में जुट गए है। शनिवार को सभी निकटतम समय में युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाते नजर आए। वहीं मतदाताओं में निष्पक्षता व शिक्षा की ओर झुकाव देखने को मिल रहा। वहीं इस जीत की दौड़ में कुछ प्रत्याशी नए तरकीब अपनाते नजर आ रहे तो कोई सिस्टम से भी आगे निकलने की कोशिश में रहा। प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं होने दी गई। राजनीति के बीच कोई समझौता नहीं हुआ। प्रचार प्रसार के लिए महिलाएं भी पीछे नहीं रही। परंतु इन सबके बीच बाहरी कार्यकर्ताओं ने भी अपना योगदान दिया। यह अलग बात है कि यह स्वेच्छा से प्रचार प्रसार को आएं कि लाया गया। अब पक्की जीत किसकी है यह तो 27 फरवरी को ही तय होगा। परंतु अब 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। 22 फरवरी की रात यानि मतदान से पूर्व माना जाने वाला चांद रात भी अपनी चांदनी फैलाने में पीछे नहीं रहने वाली।
नगर निकाय चुनाव: मतदाताओं की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा,प्रशासन शत प्रतिशत मतदान कराने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा
Date:




