![]()
आरा शहर में चोरों ने एक बंद सरकारी क्वार्टर को निशाना बनाया है। करीब 1 करोड़ की चोरी हुई है। मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे। नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान ले उड़े। घटना नवादा थाना क्षेत्र के मिनिस्ट्रियल क्वार्टर संख्या-8 की है। पीड़ित बजरंगी प्रसाद गुप्ता शिक्षा विभाग के जिला अपीलीय प्राधिकार में कार्यालय सचिव के पद पर तैनात हैं। परिवार के साथ बेटी का जन्मदिन मनाने तीन दिन पहले पटना गए थे। रविवार को लौटने पर चोरी का पता चला। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौके से आई तस्वीरें…
जांच के लिए पहुंची पुलिस हैरानी की बात यह रही कि पूरी वारदात के दौरान आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। रविवार को जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी और बक्से टूटे हुए थे। कीमती सामान गायब था। इसके बाद तत्काल नवादा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी के तरीके और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मकान के पीछे की खिड़की को तोड़कर घर में प्रवेश किए जाने के स्पष्ट संकेत मिले हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा जल्द होगा मामले का खुलासा इंस्पेक्टर विपिन बिहारी ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में खिड़की तोड़कर चोरी किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

