Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में पुलिस कम्युनिकेशन सिस्टम मजबूत करने में जुटी:सभी थानों में तैनात कर्मियों को मिल रहा वायरलेस संचालन का ट्रेनिंग


शेखपुरा में पुलिस अपना संचार तंत्र मजबूत करने में जुट गई है। इसका मुख्य उद्देश्य निजी या सरकारी मोबाइल नेटवर्क पर सूचनाओं के आदान-प्रदान की निर्भरता को समाप्त करना है। इससे मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता या अनुपलब्धता से पुलिस के सूचना आदान-प्रदान में कोई बाधा नहीं आएगी, जिससे पुलिस की कार्यशैली में तेजी आएगी। यह नया संचार तंत्र बदमाशों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने और पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान करने में प्रभावी साबित होगा। इस पहल के तहत, जिले के सभी थानों में विशेष आयोजन कर पुलिसकर्मियों को वायरलेस संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गश्ती वाहनों में भी वायरलेस सेट लगाए जाएंगे पुलिस मुख्यालय और एसपी हिमांशु के दिशानिर्देशों के आलोक में सभी पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट संचालन के सभी तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। थाना स्तर पर आयोजित इन प्रशिक्षण सत्रों के दौरान उन्हें सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों तरीकों से वायरलेस संचालन सिखाया जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी थानों के गश्ती वाहनों में भी वायरलेस सेट लगाए जाएंगे। इससे सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान वास्तविक समय में होता रहेगा। कर्मियों को वायरलेस संचालन का प्रशिक्षण दिया एक थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी आपस में जुड़े रहेंगे, साथ ही जिले के निकटवर्ती थानों, जिले के बाहर के थानों और पुलिस मुख्यालय से भी वायरलेस सेट के माध्यम से निरंतर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचनाएं भेजने, चैनल और फ्रीक्वेंसी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले निचले स्तर के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने इसे काफी उपयोगी बताया है। इसी कड़ी में, जयरामपुर थाना अध्यक्ष लाली कुमारी ने अपने थाने में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को वायरलेस संचालन का प्रशिक्षण दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles