Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डिप्टी CM ने सुपौल के वीरपुर एयरपोर्ट का किया इंस्पेक्शन:कोसी को मिलेगी हवाई सेवा, 2 साल में पूरा होगा निर्माण


बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को सुपौल जिले के वीरपुर हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहन से हवाई अड्डे के पूर्वी छोर तक पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति और प्रस्तावित विस्तार योजना का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वीरपुर हवाई अड्डे का टेंडर हो चुका है और अगले दो वर्षों के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के शुरू होने से कोसी क्षेत्र के लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। 28 करोड़ 42 लाख रुपये का टेंडर जारी किया साथ ही क्षेत्र में निवेश, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। जानकारी के अनुसार, वीरपुर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए पहले चरण में राज्य सरकार ने 42 करोड़ 37 लाख 79 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। यह राशि 88.83 एकड़ भूमि के अधिग्रहण पर खर्च की जाएगी। विस्तार योजना के तहत मौजूदा 1200 मीटर लंबे रनवे को बढ़ाकर तीन किलोमीटर किया जाएगा, ताकि व्यावसायिक विमानों का संचालन संभव हो सके। राज्य सरकार ने 21 जुलाई को रनवे और अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 28 करोड़ 42 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। विमानों के संचालन के अनुरूप तैयार किया जा रहा हवाई अड्डा इसके तहत रनवे, टैक्सीवे, एप्रन, पेरिमीटर रोड, ग्राउंड सर्विस उपकरण क्षेत्र, इमरजेंसी एक्सेस रोड और बेसिक स्ट्रिप का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, 10 मार्च 2026 को 36 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से प्री-फैब्रिकेटेड टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, फायर स्टेशन और अन्य आवश्यक भवनों के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी किया गया था। करीब 64 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से विकसित होने वाला यह हवाई अड्डा कोड-2बी श्रेणी के विमानों के संचालन के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इसके पूरा होने पर सुपौल, अररिया, मधेपुरा सहित सीमावर्ती जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित होने के कारण यह एयरपोर्ट प्रशासनिक और सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एसडीओ विनय कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, सीओ ब्रजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष संजय दास सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles