Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी:शहर में 5वें दिन भी नहीं उठा कचरा, संक्रमण का खतरा बढ़ा; सड़क पर फैला कचरा


समस्तीपुर नगर निगम के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रही। इस हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रमुख सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। शहर में कचरे के अंबार से दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त कर नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। सफाईकर्मियों की 3 सूत्री मांग संघ के नेताओं ने अपनी प्रमुख मांगों में दैनिक सफाई कर्मियों का स्थायीकरण, न्यूनतम वेतन लागू करना, आउटसोर्सिंग एवं ठेका प्रथा समाप्त करना, संविदा कर्मियों को नगर निगम कर्मियों का दर्जा देना, एसीपी/एमएसीपी का लाभ प्रदान करना और बकाया राशि का शीघ्र भुगतान शामिल बताया। नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार और नगर निगम प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि समस्तीपुर के साथ-साथ पूरे बिहार में हड़ताल सफलतापूर्वक चल रही है। शहर में फैला कचरा हड़ताल के चलते शहर के आरएसबी इंटर कॉलेज रोड, कचहरी रोड, भोला टॉकीज चौक, जिला परिषद कार्यालय के सामने, काशीपुर सहित कई प्रमुख इलाकों में कचरा जमा है। जिससे लगातार दुर्गंध उठ रही है। आवारा पशु कचरे को इधर-उधर बिखेर रहे हैं, जिससे गंदगी और बढ़ गई है। कई स्थानों पर राहगीरों को सड़क किनारे फैले कचरे के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय अनिल कुमार राजीव कुमार और पवन कुमार का कहना है कि अगर जल्द सफाई नहीं हुई तो संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। व्यापारियों और आसपास के निवासियों ने भी स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि दुर्गंध और गंदगी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साफ-सफाई की उठाई मांग शहरवासियों ने बिहार सरकार और नगर निगम प्रशासन से अपील की है कि सफाई कर्मियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल कर हड़ताल समाप्त कराई जाए। ताकि शहर की नियमित सफाई व्यवस्था बहाल हो सके। लोगों को गंदगी और संभावित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके। वहीं, इस मामले को लेकर मेयर अनीता राम ने बताया कि सफाई कर्मियों से जल्द वार्ता कर हड़ताल समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल संघ के नेता सफाई कर्मी बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, नगर निगम संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं। संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार और अध्यक्ष सह एक्टू राज्य परिषद सदस्य जीवछ पासवान सहित बिहार राज्य अनुरक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार कुशवाहा, कृष्ण कुमार, सूरज राम, अनिल कुमार, अरुण कुमार, राम मिथिलेश कुमार, विकास कुमार, रवि कुमार, बिक्रम कुमार, मुकेश मल्लिक, चंदन राम, चंदा देवी, संगीता देवी, पूजा देवी, गुड़िया देवी, रेणु देवी और किरण देवी जैसे कई अन्य नेताओं ने इस हड़ताल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles