Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गंडकीदा दंपती हत्याकांड का खुलासा:पुरानी रंजिश में चार गिरफ्तार, पेड़ काटने और आपसी विवाद में वारदात को दिया था अंजाम


पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंडकीदा गांव में हुए पति-पत्नी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्याकांड लंबे समय से चली आ रही आपसी रंजिश और छोटे-छोटे विवादों का परिणाम था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जगन्नाथपुर) रयफल मुर्मू ने सोमवार को बताया कि 31 जुलाई 2026 को गंडकीदा गांव स्थित सरकारी तालाब के पास एक पुरुष और एक महिला का शव मिला था। मृतकों की पहचान डूयां सिंकू (44) और उनकी पत्नी रोयवारी उर्फ गोरवारी सिंकू (42) के रूप में हुई, जो गंडकीदा टोला विश्रामपुर के निवासी थे। मृतक की बहू शीला सिंकू के आवेदन पर कुमारडुंगी थाना में कांड संख्या 18/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने विजय गागराई उर्फ रोड़ो गागराई (22), गिरधारी कोंडाकेल उर्फ भुकलू उर्फ दासो (28), चंद्रमोहन पूर्ति उर्फ दारा (25) और पांडू कोंडाकेल (36) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ रयफल मुर्मू ने बताया कि अनुसंधान में सामने आया कि आरोपियों का मृतक दंपती से कई कारणों से पुराना विवाद था। आरोपी पांडू कोंडाकेल का डूयां सिंकू से जमीन पर लगे पेड़ काटने को लेकर झगड़ा था। वहीं, अन्य आरोपियों का हड़िया पीने के दौरान हुए विवाद और मुर्गे को लेकर मृतक से मनमुटाव था। ये छोटे विवाद समय के साथ गहरी रंजिश में बदल गए, जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर दंपती की हत्या कर दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles