Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में बस ने बाइक को 50 मीटर तक घसीटा:नवविवाहित युवक की मौत, महिला-बच्चा घायल, चालक बस लेकर फरार


सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में एनएच-327ई पर पथरा रोड प्लांट के पश्चिम सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक नवविवाहित युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक महिला और उसका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, कटैया से चैन सिंह पट्टी जा रही बाइक को पिपरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने पथरा हाट मिक्स प्लांट से करीब 100 मीटर पश्चिम टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाइक और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। अपने ससुराल चैन सिंह पट्टी जा रहे थे
मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सिहपुर निवासी मोहम्मद परवेज के रूप में हुई है। वह कटैया निवासी अपने रिश्तेदार मोहम्मद शमशेर की पत्नी सुवेदा खातून और उनके 10 वर्षीय बेटे मोहम्मद अलीसेर को लेकर अपने ससुराल चैन सिंह पट्टी जा रहे थे। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि परवेज की शादी इसी वर्ष 2 जुलाई को चैन सिंह पट्टी निवासी जमजम खातून से हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने करीब एक घंटे बाद पुलिस को सूचना दी
घटना के बाद चालक घायल और मृतक को सड़क पर छोड़ बस लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष किशोर कुमार और सब इंस्पेक्टर संजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आक्रोशित परिजनों ने देर शाम तक शव नहीं उठाने दिया, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने समझाइश देकर यातायात सुचारू कराया। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फरार बस और उसके मालिक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles