Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में 200GM हेरोइन पकड़ी:अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 लाख रुपये, 2 तस्कर अरेस्ट


किशनगंज पुलिस, डीआईबी और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 200 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मादक पदार्थ तस्कर गिरोह पश्चिम बंगाल के मालदा से किशनगंज के रास्ते हेरोइन की बड़ी खेप ला रहा है। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार के नेतृत्व में डीआईबी, एएनटीएफ और किशनगंज थाना की एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने किशनगंज बस स्टैंड के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। मालदा की ओर से आई एक बस से उतरे दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बहादुरगंज निवासी मुन्ना उर्फ मो. जमीर (23 वर्ष) और सोहेब आलम (24 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पास से 200 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। सिंडिकेट बनाकर करते थे खरीद-बिक्री पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक सिंडिकेट बनाकर हेरोइन की खरीद-बिक्री करते थे। उनकी योजना मालदा से हेरोइन लाकर किशनगंज और आसपास के इलाकों में बेचने की थी। इस रैकेट में शामिल पश्चिम बंगाल और बहादुरगंज के अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज इस संबंध में किशनगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c)/21(b) के तहत कांड संख्या-868/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की अवैध संपत्ति को भी चिन्हित कर जब्त किया जाएगा। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार के साथ मुस्ताक आलम, पु.नि. राजू कुमार, मुकेश कुमार और एएनटीएफ व डीआईबी की टीम शामिल थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles