Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में 2.4 किलो गांजा बरामद, मां-बेटे सहित 3 गिरफ्तार:घर में करते थे खरीद-बिक्री, छापेमारी के बाद तस्करों का नेटवर्क पता लगा रही पुलिस


भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के हरियो टोला में पानी टंकी के पास छापेमारी कर 2 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। कार्रवाई में सागर कुमार, उसकी मां शीला देवी और शकुंतला देवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि अकबरनगर थाना पुलिस को हरियो टोला स्थित एक घर में अवैध गांजा की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही घर में मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गांजा कहां सप्लाई करना था पता लगा रही पुलिस सिटी एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला केवल गांजा बरामदगी तक सीमित नहीं लग रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी गांजा किस स्रोत से मंगाते थे, किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रावणी मेला के दौरान जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles